Abua Awas Yojana Form Download Pdf – अबुआ आवास योजना फॉर्म डाउनलोड कैसे करे, डायरेक्ट लिंक 2024

Abua Awas Yojana Form :- अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के तहत राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है। झारखंड सरकार ने आदिवासी समुदाय और गरीब वर्ग के लोगों के लिए ये एक नई पहल की हैं ये योजना ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को स्थायी और सुरक्षित आवास प्रदान करने के लिए बनाई गई है। जिससे उनके जीवन में सुधार हो सके। अगर आप झारखण्ड के निवासी हैं तो हमारा यह artical आपके लिए बहुत ही खास होने वाला हैं।  क्योकि आज हम आपको अपने इस आर्टिकल में Abua Awas Yojana से संबंधित सभी जानकारी दे रहें हैं। इसलिय आप हमारे इस आर्टिकल को अंत तक ज़रूर पढ़े|

Abua Awas Yojana 2024

झारखंड के मुख्यमन्त्री हेमंत सोरेन जी के द्वारा अबुआ आवास योजना की शुरुआत 15 अगस्त 2023 को की थी. इस योजना का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक लगभग 8 लाख से भी अधिक गरीबों तथा बेघर परिवारों के लिए आवास की सुविधा प्रदान करना है। झारखंड सरकार इस योजना के माध्यम से गरीब लोगो को तीन कमरों वाला पक्का घर बनवाकर दे रही हैं। ताकि गरीब नागरिको को अपना जीवन व्यतीत करने में किसी समस्या का सामना ना करना पड़े। राज्य सरकार की तरफ से इस योजना के तहत पक्का मकान बनाने के लिए 2,00,000 की आर्थिक मदद दी जा रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के तहत, उन परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास वर्तमान में कोई स्थायी आवास नहीं है या जिनके पास उपयुक्त आवास की सुविधा नहीं है।  

Details Of  Abua Awas Yojana Form

आर्टिकल का नामAbua Awas Yojana
शुरू की गईझारखंड सरकार द्वारा  
उद्देश्यगरीब परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना
आर्थिक सहायता राशि2 लाख रुपए 5 किस्तों में  
लाभार्थी राज्य के बेघर और गरीब नागरिक  
चेक करने की प्रक्रियाऑनलाइन  
आधिकारिक वेबसाइटhttps://aay.jharkhand.gov.in/ ^(https://bstc2024.in/goto/https://aay.jharkhand.gov.in/)    

अबुआ आवास योजना का उद्देश्य

अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक राज्यस्तरीय योजना है। इसका मुख्य उद्देश्य झारखंड राज्य के गरीब परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराना है, जो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना (PMGAY) के तहत लाभ से वंचित रह गए थे। इस योजना के तहत, उन सभी परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान दिया जाता है जिनके पास पक्का मकान नहीं है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा राज्य के गरीब और बेघर परिवारों के लिए चलाई जा रही ये एक महत्वपूर्ण पहल है, जो उन्हें एक सुरक्षित और स्थायी आवास प्रदान करके उनके जीवन में सुधार लाने का प्रयास कर रही है। अबुआ आवास योजना के तहत समाज के सभी वर्गों को समान अवसर प्रदान किये जा रहें है, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG), प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर आदि को प्राथमिकता दी जाती है।

Maiya Samman Yojana Edit Form

Abua Awas Yojana के लाभ और विशेषताएं

  • Abua Awas Yojana के तहत, लोगो को पक्के और सुरक्षित मकान प्रदान किए जाएंगे।
  • इन मकानों में बुनियादी सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा, जैसे कि शौचालय, जल आपूर्ति, और बिजली कनेक्शन।
  • प्रत्येक लाभार्थी को मकान निर्माण के लिए 2 लाख रुपये की वित्तीय सहायता पाँच किस्तों में प्रदान की जाएगी|
  • इस योजना से झारखंड के गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान प्रदान  किया जा रहा हैं।
  • झारखंड सरकार की ओर से अबुआ आवास योजना के लिए 15,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।
  • दो वर्षों में 8 लाख परिवारों को इस योजना का लाभ मिलेगा |
  • 31 मार्च 2026 तक इस योजना को पूरा करने का लक्ष्य है|
  • सरकार द्वारा आवास निर्माण के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। यह सहायता सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी |
  • माकन को बनवाने  लिए सरकारी कर्मचारी  और निर्देश लागू किए जाएंगे। 
  • साथ ही कार्य की निगरानी के लिए स्थानीय प्रशासन और विभागों को जिम्मेदारी दी जाएगी।
  • अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो आदिवासी और गरीब वर्ग के लोगों के लिए स्थायी आवास की सुविधा प्रदान कर रही है।

8 Lakh Beneficiaries Will Get Benefits

सरकार के द्वारा इस योजना के अंतर्गत लकभग 8 लाख आवास प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में इस योजना के अंतर्गत 2 लाख लोगो को लाभ प्रदान किया जाएगा। फिर इसका द्वितीय चरण 2024-25 में शुरू होगा जिसके तहत 3 लाख 50 हजार लोगो को लाभ दिया जाएगा। इसके बाद तृतीय चरण जो की 2025-26 में शुरू होगा

Abua Awas Yojana के लिए पात्रता

  • आवेदक को झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक के पास पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।
  • विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG), प्राकृतिक आपदा के शिकार परिवार, कानूनी तौर पर रिहा किए गए बंधुआ मजदूर आदि को प्राथमिकता दी जाएगी|

Important Documents

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • ईमेल आईडी
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जमीन के दस्तावेज

अबुआ आवास योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया

  • आपको सबसे पहले अबुआ आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट  पर  जाना है|
  • वहां जाने के बाद आपको वेबसाइट के होमपेज पर आवेदन फॉर्म ^(https://bstc2024.in/goto/https://drive.google.com/file/d/1xfy881CsozfhbGPLTdJnoHxUz0KgkSLE/view) का लिंक मिलेगा, उसे क्लिक करें और फॉर्म को डाउनलोड कर प्रिंटआउट निकाले|
  • अब आप फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
  • साथ ही मांगे गए सभी दस्तावेजो को सलंगन करें।  
  • इसके बाद सभी आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न करके किसी नजदीकी प्रखंड कार्यालय, पंचायत कार्यालय या ग्राम सभा कार्यालय में जमा करें|
  • अंत में सम्बंधित अधिकारी आपके आवेदन और दस्तावेजों की जांच करेंगे। जांच के बाद पात्रता सूची जारी की जाएगी|
  • पात्रता सूची में नाम आने पर आपको एसएमएस के माध्यम से सूचित किया जाएगा|
  • जिसके बाद आप अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

अबुआ आवास योजना का फॉर्म कहाँ जमा करवाएं?

झारखंड सरकार के द्वारा आवेदन प्रक्रिया को कैंप के द्वारा ऑफलाइन रखा गया है। जहा आपको सरकार के द्वारा लगाए कैंपो में जाकर के ही अबुआ आवास योजना Form भरके जमा करवना होगा आपके ब्लाक या ग्राम पंचायत में कौनसी तारीख और कब कैंप लगाया जाएगा इसके पश्चात आपको ग्राम पंचायत द्वारा आपको पहले सुचना दी जाएगी. इसके बाद आपको योजना के तहत सरकार द्वारा लगाये गए कैंप में जाकर Abua Awas Yojana Form भरके जमा करना होगा।

FAQ’s

अबुआ आवास योजना क्या है?

अबुआ आवास योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक योजना है, जिसके तहत गरीब परिवारों को तीन कमरों का पक्का मकान नि:शुल्क प्रदान किया जाता है|

इस योजना का उद्देश्य क्या है?

इस योजना का मुख्य उद्देश्य झारखंड के गरीब और बेघर परिवारों को आवासीय सुविधा प्रदान करना है, ताकि वे एक सुरक्षित और स्थायी घर में रह सकें|

अबुआ आवास योजना के तहत कितने मकान बनाए जाएंगे?

इस योजना के तहत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख मकान बनाए जाने का लक्ष्य रखा गया है|

Leave a Comment